Mandakini River का रौद्र रूप, 23 साल का रिकॉर्ड टूटा, सबकुछ डूबा
मंदाकिनी नदी के रौद्र रूप ने चित्रकूट और सतना जिले में भारी तबाही मचाई है। इस विनाशकारी बाढ़ ने पिछले 23 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सैलाब का पानी गांवों, रिहायशी कॉलोनियों, दुकानों और रेलवे ट्रैक तक घुस गया, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए सतना में स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। बाढ़ की विभीषिका ऐसी रही कि कई घरों की दूसरी मंजिल तक पानी भर गया और लोगों का सारा सामान बह गया।