https://kaltak24x7.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेश
Delhi CJP Protest : प्रदर्शन को पुलिस की अनुमति नहीं | 57 Metro Stations पर पाबंदी? | Jantar Mantar
CJP Protest 10 October: 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले Cockroach Janta Party (CJP) के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. दिल्ली पुलिस ने CJP को प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. Joint Commissioner of Police Nupur Prasad ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रदर्शन की जानकारी 7 अक्टूबर को मिली थी, जबकि निर्धारित प्रक्रिया के तहत कम से कम 10 दिन पहले आवेदन देना जरूरी है. पुलिस ने पिछले प्रदर्शन में नियमों और शर्तों के कथित उल्लंघन का भी हवाला दिया है. नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू होने के बीच पुलिस ने नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. CJP के संस्थापक Abhijeet Dipke और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों का दावा है कि प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है और उन्हें रोका जा रहा है. वहीं, दिल्ली पुलिस और प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा और ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए जा रहे हैं. CJP के इस प्रदर्शन का उद्देश्य Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग उठाना है. Indian Express की रिपोर्ट और वोटर लिस्ट से जुड़े विवाद के बाद यह मुद्दा राजनीतिक बहस के केंद्र में है.


