Welcome to kal Tak 24x7   Click to listen highlighted text! Welcome to kal Tak 24x7
देश

LPG Price Hike: एलपीजी गैस सिलेंडर और होगा महंगा, केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, कारण भी बता दिया

LPG Price Hike: घरेलू LPG सिलेंडर के दाम हाल ही में बढ़े हैं, लेकिन इससे लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिली है. क्योंकि सरकार ने बता दिया है कि आने वाले समय में दाम और बढ़ने वाले हैं.

 

LPG Price Hike: यूएस-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण भारत में भी लोगों को महंगाई की मार झेलना पड़ रही है. बीते कुछ दिनों में पेट्रोल- डीजल के साथ ही कमर्शियल और एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं. लेकिन ये महंगाई की मार अभी थमी नहीं है बल्कि आने वाले समय में और भी बढ़ने वाली है. सरकार की तरफ से ये बात कंफर्म कर दी गई है कि आने वाले समय में घरेलू गैस के दाम और भी बढ़ने वाले हैं.

सरकार की तरफ से आया बयान
दरअसल हाल ही में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया है कि आने वाले समय में पेट्रोल- डीजल के दामों में इजाफा हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से हमें भी दुख और अफसोस है. लेकिन इसकी आलोचना करने से पहले लोगों को दुनिया की मौजूदा स्थिति को समझना चाहिए. इस समय पूरी दुनिया कई गंभीर संकटों का सामना कर रही है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘दुनिया भर में माल की ढुलाई और सप्लाई (ट्रांसशिपमेंट) प्रभावित हो रही है. एलपीजी भी अब बहुत कम जगहों से उपलब्ध हो रही है. ऐसे में सप्लाई और कीमतों पर दबाव बढ़ गया है.’

आम लोगों के लिए चिंतित है सरकार
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, ‘ढुलाई (ट्रांसपोर्टेशन) का खर्च काफी बढ़ गया है. गैस की मूल कीमत (बेस कॉस्ट) भी ज्यादा है. इसके अलावा, सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में 40-45 दिन लग रहे हैं, जिससे बीमा (इंश्योरेंस) का खर्च भी बढ़ गया है. आम लोगों की परेशानी को लेकर हम भी उतने ही चिंतित हैं, लेकिन मौजूदा हालात में गैस की कीमत बढ़ाना मजबूरी बन गया है.’

हाल में बढ़े हैं दाम
बता दें कि हाल ही में 7 जून, रविवार को घरेलू गै सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है. प्रति सिलेंडर 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब बाजार में 14.2 किलो का सिलेंडर दिल्ली में 942 रुपये का हो गया है. वहीं इससे पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी हुई थी. जिससे व्यापारियों और खाने से जुड़ा कारोबार करने वालों के बीच काफी तनाव देखा गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!