Uncategorized
लखनऊ में एक लाख का इनामी शूटर एनकाउंटर में ढेर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी
राजधानी लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस मुठभेड़ में अंबेडकरनगर का कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव मारा गया। वह बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस ने अंबेडकरनगर के कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, संजीव पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था।