Welcome to kal Tak 24x7   Click to listen highlighted text! Welcome to kal Tak 24x7
Uncategorized

आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम हेवती से एक गंभीर घटना सामने आई है।

Azamgarh Double Murder: रात के अंधेरे में जगदंबा यादव और श्रीवांशु यादव को कौन उतार गया मौत के घाट?

Azamgarh Double Murder: दिल दहला देने वाली यह वारदात आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के हेवती डिहवा गांव की है. जहाँ गुरुवार की देर रात एक ही परिवार पर हमलावरों ने ऐसा कहर ढाया कि पूरे इलाके में मातम पसर गया. बदमाशों ने 70 साल के बुजुर्ग और उनके 25 साल के पोते को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात को बेहद शातिराना और बेरहम तरीके से अंजाम दिया गया. रात के करीब डेढ़ बज रहे थे. बदमाश सबसे पहले गांव में स्थित ट्यूबवेल पर पहुंचे. वहाँ सो रहे 70 साल के जगदम्बा प्रसाद यादव पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए गए और उनकी निर्मम हत्या कर दी गई. लेकिन कातिलों के सिर पर खून सवार था. इसके बाद वो करीब चार सौ मीटर दूर उनके घर पहुंचे. वहाँ बरामदे में सो रहे उनके 25 साल के पोते श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित पर भी कुल्हाड़ी से कई वार किए गए और उसे भी मौत की नींद सुला दिया गया…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!