Uncategorized
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और जलप्रलय का असर अब उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी दिखने लगा है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे लगातार हालातों पर नजर बनाए रखें। …
नेपाल में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, अभी तक 160 लोगों की मौत हो गई है। इस महाविनाश के बाद से अलग-अलग प्रभावित क्षेत्रों में घूम रहे 700 से ज्यादा सैलानियों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। लापता लोगों में सबसे बड़ी संख्या हमारे देश के नागरिकों की है, जहां 133 भारतीयों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। नेपाल की सेना राहत बचाव के अभियान में जुटी हुई है...
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से भारी तबाही देखने को मिली है. नेपाल में आए इस विनाशकारी फ्लैश फ्लड में करीब 160 लोगों की मौत हो चुकी है और 750 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. बाढ़ के कारण कई क्षेत्रों का परिवहन और संपर्क ढांचा भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 35 पुल और 45 सस्पेंशन ब्रिज बह गए हैं, जिससे कई इलाकों का संपर्क बाधित हो गया है