Welcome to kal Tak 24x7.online   Click to listen highlighted text! Welcome to kal Tak 24x7.online
Uncategorized

Aaj Ka Mausam: UP में Heavy Rain के साथ Flood का बढ़ा खतरा | Weather Update | IMD Rain Forecast

27 अगस्त को भी उत्तर प्रदेश के दोनों अंचलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं आगरा, अलीगढ़, औरैया, बदायूं, एटा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, झांसी, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा और शाहजहांपुर समेत आसपास के इलाकों में आकस्मिक बाढ़ का खतरा बताया गया है। 1 जून से 26 अगस्त तक प्रदेश में 500.2 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि सामान्य बारिश 564.3 मिमी होनी चाहिए थी। इस तरह यूपी में अब तक 11 फीसदी बारिश की कमी बनी हुई है। भदोही, देवरिया, जौनपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, मऊ, गाजियाबाद, पीलीभीत और शामली में सामान्य से 60 फीसदी तक कम बारिश हुई है। इसके अलावा 27 जिलों में 20 से 59 फीसदी तक बारिश कम दर्ज की गई है

संगमनगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर ही बह रही हैं. हालांकि जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से घट रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!