Kanpur में BJP विधायक महेश त्रिवेदी की बिगड़ी जुबान! बोले- ‘मुंह में जूता घुसेड़ देंगे’ Apna Kanpur कानपुर के किदवई नगर में व्यापारियों के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। व्यापारियों को एकजुट रहने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा, “अगर कोई गाली बकेगा, तो मुंह में जूता घुसेड़ देंगे।” विधायक का यह वीडियो सामने आने के बाद उनकी भाषा और बयान पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर क्या है पूरा मामला और जनता के चुने हुए प्रतिनिधि की भाषा कितनी जिम्मेदार होनी चाहिए