Uncategorized
सरकार पैर पीछे नहीं खींचेगी, दुनिया भर के कई देशों में ‘E-20 पेट्रोल ‘ बेचा जा रहा है
E20 Petrol Row: 80-20 का खेल, सियासत में तेल! | E-20 Petrol | Nitin Gadkari |
गाड़ी कितना माइलेज देती है ? भारत में कार-मोटरसाइकिल चलाने वालों का सबसे बड़ा मुद्दा यही रहा है, इस सवाल को गाड़ी बनाने वाली कंपनियों ने भी अपने विज्ञापनों में खूब भुनाया है लेकिन अब यही सवाल राजनीति की बहस में है, वजह बना है E-20 पेट्रोल । यानी पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिला हुआ गाड़ी का ईंधन, पहले सोशल मीडिया, फिर विपक्ष ने E-20 पेट्रोल पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है. सवाल गाड़ी की माइलेज पर है, चिंता गाड़ी के इंजन की सेहत पर है, वार-पलटवार E-20 लागू करने के तरीके पर है.

