Uncategorized
UP Rajya Sabha Election: अंदर ही अंदर चल रही है बड़ी तैयारी, कोई बड़ा खेला होने वाला है?
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है। 16 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच सबसे ज्यादा नजरें उस अतिरिक्त सीट पर हैं, जहां संख्या बल से आगे की रणनीति अहम हो सकती है। चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हो रही है।बीजेपी के पास मौजूदा विधानसभा संख्या के आधार पर आठ सीटों तक पहुंचने का गणित बताया जा रहा है, जबकि सपा दो सीटों पर मजबूत स्थिति में है। तीसरी सीट के लिए अतिरिक्त समर्थन की जरूरत होगी। ऐसे में 10वीं सीट पर मुकाबला, संभावित क्रॉस-वोटिंग और उम्मीदवारों का चयन पूरे चुनाव को दिलचस्प बना सकता है
