समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ अयोध्या के धार्मिक दौरे पर जा रहे हैं, जहां वे हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन करेंगे और साधु-संतों का आशीर्वाद लेंगे. ये ऐलान खुद सपा नेता पवन पांडे ने 'आजतक' के मंच पर किया है. इसी के बाद से सियासत तेज हो गई है. बीजेपी उन्हें कारसेवकों पर फायरिंग की याद दिला रही है.