Uncategorized
Raja Bhaiya ने अपने यहां धीरेन्द्र शास्त्री की कथा से पहले क्या कह दिया
जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 'यूपी तक' से खास बातचीत में धर्म, सनातन और उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। राजा भैया ने कहा कि धार्मिक कथाओं को चुनाव और राजनीति से जोड़ना गलत है और संविधान सभी को पूजा-पाठ का अधिकार देता है। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भी भव्य मंदिर निर्माण और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही। इसके साथ ही मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) और हालिया एमएलसी चुनावों को लेकर भी राजा भैया ने निष्पक्ष चुनाव की पैरवी की

