Uncategorized
UP में सपा-Congress की राह में बढ़ी दूरी? Akhilesh Yadav की गैरमौजूदगी पर Imran Masood का हमला
INDIA गठबंधन के प्रमुख घटकों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। चुनाव आयोग से जुड़े खुलासों के बाद राहुल गांधी द्वारा 30 सितंबर को दिल्ली में बुलाई गई अहम बैठक में अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए , जिसको लेकर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने तीखा हमला बोला है। इमरान मसूद का दावा है कि राहुल गांधी के बिना अखिलेश यादव यूपी की जंग नहीं जीत सकते, वहीं सपा का साफ कहना है कि यूपी के असली नेता अखिलेश यादव ही हैं।


