Uncategorized

चंद्रशेखर के सीएम का चेहरा बनने पर अखिलेश ने क्या बोला?

चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने का ऐलान किया है

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े सियासी मोर्चे की एंट्री हुई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिलाकर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ के तहत प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने और चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने का ऐलान किया है। इस नए गठबंधन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए तीखी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने मोर्चे का स्वागत करते हुए इसे बीजेपी के लिए 2 से 3 फीसदी वोटों के नुकसान का कारण बताया, लेकिन साथ ही ‘सियासत की कठपुतली’ बनने पर जनता द्वारा जमानत जब्त कराने की चेतावनी भी दे डाली। क्या यह नया मोर्चा यूपी के सियासी समीकरण बदलेगा या सपा के PDA फॉर्मूले को चुनौती देगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!